संतुलित आहार से स्वास्थ्य में होगा सुधार

सोनभद्र. राबर्ट्सगंज विकास खण्ड के सहिजन कला गांव स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर सदर विधायक भूपेश चौबे ने पोषण वाटिका का शुभारंभ दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया. इस दौरान सदर विधायक ने ग्रामीणों तथा आंगनवाड़ी व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को पोषण वाटिका के महत्व के बारे में विस्तार से बताया. विधायक ने कहा की प्रदेश की सरकार सितम्बर माह को पोषण माह के रुप में मना रही है इस माह में अधिक से अधिक पोषण वाटिका बनाया जाना है और विद्यालय प्रांगण में मौसमी सब्जियों का उत्पादन कर एमडीएम के अन्तर्गत विद्यालय में बनने वाले भोजन में प्रयोग कर आंगनवाड़ी एवं विद्यालय के बच्चों को संतुलित आहार उपलब्ध कराकर स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार किया जायेगा. उन्होने कहा कि सब्जियों के अधिक उत्पादन होने पर गांव की गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा अति कुपोषित बच्चों के परिवारों के निःशुल्क सब्जी उपलब्ध कराया जायेगा.

सदर विधायक श्री चौबे ने उपस्थित ग्रामीणों से पोषण वाटिका को बनाये रखने तथा खान पान अधिक से अधिक मौसमी साग-सब्जियों एवं फलों का उपयोग करने हेतु अपील किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने पोषण वाटिका के बारे मेें विस्तार जानकारी प्रदान किया तथा ग्रामवासियों से अपील किया कि अपने घरों के आस पास एवं खेत में मौसमी साग सब्जियों को अवश्य उगाये और इसमें प्राकृतिक खाद का प्रयोग करें साथ ही सहजन, अमरुद, नीबू, करौदा आदि के पौधे लगाये और घर पर उगायी गयी फलों व सब्जियों का इस्तेमाल करें कहा की 0 से 5 वर्ष के बच्चें कुपोषण से ज्यादा प्रभावित होते है. ऐसे में बच्चों केे माता पिता बच्चों के खान पान एवं साफ सफाई पर ध्यान दे तो उनके बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होगी। उन्होने बताया कि जनपद में 400 प्राथमिक विद्यालय, आंगनवाड़ी व पंचायत भवन आदि पर पोषण वाटिका लगाया गया. इस मौके पर डीसी एनआरएलएम अरुण कुमार जौहरी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बबिता सिंह, डीटीएम अक्षय शर्मा, एमजी रवि समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[srs_total_visitors]