वेयरहाउस की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: जिलाधिकारी
रामपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने जनपद में स्थापित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, डबल लॉक सिस्टम एवं अभिलेखों के रख-रखाव का गहन अवलोकन किया.
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाएं भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं. उन्होंने वेयरहाउस में मशीनों के सुरक्षित भंडारण, नियमित निरीक्षण एवं अभिलेखों के अद्यतन रखरखाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की.
निरीक्षण के दौरान उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं पारदर्शिता के संबंध में अवगत कराया गया. इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा भी उपस्थित रहे.