शाहगंज में गरबा गीतों पर डांडिया नाइट का आयोजन: महिलाओं ने जमकर किया नृत्य

जौनपुर के शाहगंज में आज रात डांडिया नाइट “ढोलिडा 2.0” का आयोजन किया गया. नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज सिटी ने नगर के पक्का पोखरा स्थित मैरेज लॉन में समारोह का आयोजन किया. आयोजन में मौजूद सैकड़ों प्रतिभागियों ने देवी और गरबा गीतों की धुन पर डांडिया खेला. कार्यक्रम के दौरान कई खेल का भी आयोजन हुआ, जिसमें लोगों ने खूब मजे किए.

अध्यक्ष राम अवतार अग्रहरि ने बताया कि डांडिया नाइट में संस्था से जुड़े सदस्यों ने पूरे परिवार के साथ शिरकत की. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व अध्यक्ष रमेश गुप्ता ने देवी मां दुर्गा की प्रतिमा पर पुष्प अर्चन और आरती कर किया.

महिलाओं ने गरबा और डांडिया गीतों पर जमकर नृत्य किया. दीपा सेठ, ख्याति और रक्षा ने ग्रुप डांस प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में कई मजेदार गेम्स भी आयोजित किए गए. जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया.

कार्यक्रम का संचालन वीरेंद्र जायसवाल और रविकांत जायसवाल ने किया। कार्यक्रम संयोजक उज्ज्वल सेठ ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष दीपक जायसवाल, दिवाकर मिश्रा, अभिषेक अग्रहरि, सौरभ सेठ, आशीष जायसवाल, अविनाश जायसवाल, अनूप सेठ, आशीष सोनी.

डॉ. वीर विक्रम सिंह, सर्वेश अग्रहरि, मनीष बरनवाल, दीपक सिंह, सुशील मोदनवाल, हिमांशु गुप्ता, आर्यन, आदित्य, रौनक, आयुष, नैंसी अग्रहरि, कंचन सेठ, विश्वानी जायसवाल, बबीता अग्रहरि आदि मौजूद रहीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[srs_total_visitors]