शाहगंज में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन: 17 छात्रों ने लिया हिस्सा, 3 विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
शाहगंज नगर की प्रमुख सामाजिक संस्था लायंस क्लब शाहगंज स्टार ने पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया. “शांति” की थीम पर आधारित प्रतियोगिता पक्खनपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित हुई. प्रतियोगिता में 17 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया और शांति पर रचनात्मक पोस्टर बनाए.
अध्यक्ष मनीष अग्रहरि ने बताया कि लायंस क्लब पूरी दुनिया के 230 देश में विश्व शांति के संदेश को देने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन करती रही है. इसका उद्देश्य पूरी दुनिया में शांति कायम करने का प्रयास करना है।कार्यक्रम संयोजक पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि 17 छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया.
इनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन बच्चों को स्थानीय स्तर पर अवार्ड और प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया जाएगा. चयनित बच्चों की कृतियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा. जिस बच्चे की कलाकृति सर्वश्रेष्ठ होगी, उसे लायन इंटरनेशनल 100 डॉलर का पुरस्कार देगी.
विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने संस्था की इस मुहिम को प्रासंगिक और नेक बताया। उप प्रधानाचार्य लक्ष्मी मेहता ने संस्था की सोच की सराहना की और कहा कि मौजूदा दौर में विश्व शांति कायम करने से बढ़कर कुछ भी नहीं है। आर्ट शिक्षक आमिना खातून ने छात्र छात्राओं को दिशा निर्देशित किया।
कार्यक्रम में संस्था के मनोज पांडे, पवन साहू, रविकांत जायसवाल और चंदन अग्रहरि आदि मौजूद रहे।