सोनभद्र पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी चोरी के जेवर के साथ दो गिरफ्तार
सोनभद्र. काइम ब्रांच सोनभद्र व थाना ओबरा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी.पुलिस अधीक्षक ने चोरी की घटना का किया सफल अनावरण सोने के कीमती आभूषण तथा नगदी के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार गत माह ओबरा निवासी राधेेेश्याम बंसल निवासी राममंदिर कालोनी थाना ओबरा के घर अज्ञात चोरो द्वारा रात्रि में चोरी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना ओबरा में धारा 457,380 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था.
इस मामले के खुलासे के लिये पुलिस अधीक्षक सोनभद्र आशीष श्रीवास्तव ने क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम, एसओजी, सर्विलांस तथा थाना ओबरा पुलिस की सयुक्त टीम का गठन किया गया था इस टीम ने अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय ओ0पी0 सिंह के विशिष्ट निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा भास्कर वर्मा के निकट पर्यवेक्षण में फलप्रद्र अभिसूचना संकलन किया गया मुखबीर की सूचना पर शनिवार को समय करीब 08.10 बजे ओबरा चोपन मार्ग पर सुदामा पाठक तिराहे के पास से दो नफर अभियुक्तो को मय चोरी के माल व नगदी के साथ गिरफ्तार किया गया और उनके पास से चोरी के सारे सामान बरामद किए गए. पूछताछ के दौरान अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उन लोगो ने राधेश्याम बंसल के घर चोरी की घटना की थी जिसमें मिली नगदी को हम दोनो लोगो नेे आपस में बराबर बराबर बाट लिया गया था. आज हम जेवरात को बेचने व अन्य माल को ठिकाने लगाने के फिराक में थे. पुलिस अधीक्षक की तरफ से इस घटना के सफल होने वाले करने पर ऑपरेशन में शामिल पुलिस कर्मियों को ₹25000 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई .
इन अभियुक्तों की हुई गिरफ्तारी–
- धीरज कुमार वर्मा पुत्र कपूर चन्द्र वर्मा निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा जनपद सोनभद्र.
- अकबर हुसैन पुत्र इजहारूल निवासी 2आई 116 ओबरा कालोनी थाना ओबरा जनपद सोनभद्र.