जनपद के सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन
सोनभद्र.. मार्च महीने के पहले मंगलवार को सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस में शासन के निर्देशानुसार सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवसों में सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा तत्परता के साथ जनता की समस्याओं को सुना गया, जिसमें मौके पर मामले को निस्तारित करने के साथ ही ग्राम पंचायत स्तरीय व क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों की अधिकाधिक टीम बनाकर तहसील दिवस के बाद मौके पर जाकर ज्यादा से ज्यादा मामले निस्तारित करने की कोशिश की गई।
मुख्य सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस दुद्धी में प्रभारी जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध तरीके से निस्तारण किया जाए और शिकायत कर्ताओं को मामला निस्तारित करने की जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए और उनसे बात कर मामले की पुष्टि की जाए प्रभारी जिलाधिकारी ने जमीनी विवादों के मामलों को बड़े ही गंभीरता से लिया और सम्बन्घितों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दियें। मुख्य सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस दुद्धी में मौके पर 89 प्रकरण प्रस्तुत हुए, जिसमें 06 प्रकरण तत्काल 06 अधिकारियों की टीमें बनाकर भेजी गयी, टीमों द्वारा स्थलीय निरीक्षण के आधार पर भी 06 प्रकरण निस्तारित किये गये। इस प्रकार से सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस दुद्धी में कुल 12 मामलों को निस्तारित किया गया। बाकी बचे 77 मामलों को समय-सीमा के अन्तर्गत मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिये गये।
सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस की व्यवस्था के तहत घोरावल तहसील में सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस का आयोजन स्टाल लगाकर किया गया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी घोरावल प्रकाशचंद्र व तहसीलदार घोरावल विकास पाण्डेय ने 192 फरियादियों के दुःख-दर्द को सुना और मौके पर 08 मामले निस्तारित किये। अधिकारियों द्वारा 04 टीमें बनाकर क्षेत्रों में निस्तारण के लिए भेजी गयी और भेजी गयी टीमों द्वारा 04 प्रकरण निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 12 प्रकरण निस्तारित किये गये, बाकी बचे 180 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
उप जिलाधिकारी सदर यमुनाधर चौहान ने सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस राबर्ट्सगंज की अध्यक्षता की और पुराने लम्बित प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता के बनाये रखने की ताकीद करते हुए मौजूद कार्मिको को लम्बित मामलों को निस्तारित करने की ताकीद की। एसडीएम सदर ने मौके पर मौजूद तहसील स्तरीय अधिकारियों का दायित्वबोध कराते हुए सम्बन्धित समस्याओं को मौके पर निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने मौके पर कुल 169 मामलों को सुनते हुए मौके पर 07 मामलों को निस्तारित किये। इसके बाद उन्होंने 05 टीमें बनाकर क्षेत्रों में जाकर जमीनी हकीकत के मुताबिक निस्तारण के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के टीमों को भेजा। एसडीएम सदर द्वारा भेजी गयी टीमों द्वारा 05 मामलों का निस्तारण मौके पर जाकर किया गया, इस प्रकार तहसील दिवस के दिन राबर्ट्सगंज तहसील प्रशासन द्वारा कुल 12 मामले निस्तारित किये गये। बाकी बचे 157 मामलों को औपचारिकताओं को पूरा करते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश दिये ।