30 सितंबर तक आधार प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रोकी जाएगी पेंशन, DPO ने कहा- जल्द कराएं आधार प्रमाणीकरण
जालौन (उरई): डीपीओ ने पेंशन का लाभ ले रही लाभर्थियों से शीघ्र आधार प्रमाणीकरण कराने को कहा है। उन्होंने कहा है कि महिला कल्याण विभाग द्वारा पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन (विधवा पेंशन) ले रही लाभार्थियों से अनुरोध है कि अपना आधार प्रमाणीकरण 30 सितंबर तक अवश्य करा लें अन्यथा उन्हें पेंशन से वंचित कर दिया जाएगा।
वर्तमान समय में जनपद जालौन में पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन के 21156 लाभार्थी हैं। जिनमें से 15284 लाभार्थियों ने अपना आधार प्रमाणीकरण जन सहज केंद्र से तथा जिला प्रोबेशन कार्यालय में अपना आधार व मोबाइल नंबर देकर करवा लिया है। 5872 लाभार्थी जिन्हें अभी आधार प्रमाणीकरण कराना शेष है उनसे अनुरोध है कि किसी भी जन सहज केंद्र से या जिला प्रोबेशन कार्यालय कलेक्ट्रेट उरई पहुंचकर अपना आधार नंबर व मोबाइल नंबर के साथ आधार प्रमाणीकरण अवश्य करा लें।
जिन लाभार्थियों का अभी तक आधार प्रमाणीकरण नही हुआ है। वह अपना आधार प्रमाणीकरण किसी जन सहज केंद्र या जिला प्रोबेशन कार्यालय कलेक्ट्रेट कैंपस उरई पहुंचकर अपना आधार प्रमाणीकरण अवश्य करा।लें अन्यथा उनकी अगली आने वाली पेंशन बंद हो जाएगी।