DPO के निर्देश पर स्वावलंबन कैंप का आयोजन, महिला कल्याण की योजना की दी गयी जानकारी
जालौन (उरई): महिला कल्याण विभाग ने स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया। मोहल्ला शिवपुरी के आंगनबाड़ी केंद्र में जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन के निर्देशन पर महिला शक्ति टीम की जिला समन्वयक -प्रियंका द्विवेदी, नीतू देवी द्वारा स्वावलंबन कैम्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें महिला कल्याण विभाग की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य व कोविड-19 तथा निराश्रित महिला पेंशन वन स्टॉप सेंटर निराश्रित महिला पेंशन पा रही महिलाओं की पुत्रीयो की शादी अनुदान, दहेज से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक व कानूनी सहायता आदि योजनाओं की जानकारी दी गई।
हेल्पलाइन नंबर 1090, 181 ,112 आदि की जानकारी देकर अपने साथ हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाने के लिए बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया गया। इसके अलावा महिलाओं तथा किशोरियों को पॉक्सो कानून तथा इसके दंड की जानकारी भी दी गई। जिसमें शहर के लोगों को बाल विवाह ना होने देना तथा दहेज प्रथा इसके अपराध और दंड बताकर जागरूक किया गया । कार्यक्रम में महिलाओं एवं आंगनबाड़ी की कार्यकर्त्ता किरण गुप्ता व अन्य मोहल्ले के बालिकाओं महिलाओं ने प्रतिभाग किया।