सोनभद्र के प्लास्टिक अभियान की सराहना भारत सरकार के पेयजल और स्वच्छता विभाग ने किया

सोनभद्र: मेरा प्लास्टिक मेरी जिम्मेदारी अभियान की शुरुआत जनपद में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने किया एवं इस अभियान से जनपद के समस्त ग्राम प्रधान एवं पंचायत स्तर के समस्त जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से आह्वान किया कि गांव के वातावरण से सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रबंधन के लिए अपने घर पर एक बोरी लगाकर जो भी प्लास्टिक घर में आता है। उसको बाहर फेंकने के बजाय उस बोरी में डालें। सरकार के माननीय मंत्री और जनपद के सभी माननीय विधायक जी के द्वारा भी लगातार क्षेत्रों में यह अभियान चलाया जा रहा है और लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

यह अभियान इतना एक अनूठे अभियान के रूप में आगे बढ़ रहा है। जिससे भारत सरकार के यह पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय ने इसकी सराहना की तथा अपने पेज पर जनपद के द्वारा किए गए अनूठे प्रयास को स्थान देते हुए पोस्ट किया गया की यह एक अभियान एक अनूठा अभियान है, जिसके तहत सिंगल यूज प्लास्टिक को रोका जा सकता है ग्राम पंचायतों में यह अभियान एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। लोगो से अपील की जा रही है कि लोग अपने घर के प्लास्टिक उसी बोरी में डालें एवं बाहर न फेंके तथा अब गांव में लोग एक उत्सव की तरह बिखरे हुए प्लास्टिक को दिनकर एकत्रित कर रहे हैं।

जनपद का यह अभियान अन्य जिलों को भी प्लास्टिक प्रबंधन के लिए एक रास्ता दिखा रहा है आज पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय तथा जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अपने पेज पर जनपद द्वारा किए गए अनूठे प्रयास को स्थान प्रदान कर उत्तर प्रदेश में सोनभद्र का नाम अग्रणी पंक्ति में रखा गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि यह अभियान सतत रूप से सभी ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है। अभी तक 3000 किलो से अधिक प्लास्टिक ग्राम पंचायतों में इकट्ठा हो चुका है। जिसको डाला सीमेंट फैक्ट्री में निस्तारण हेतु दिया जाना है एवं लगातार गांव में लोगों को समझाया जा रहा है कि लोग प्लास्टिक बाहर न फेंके जिससे कि प्लास्टिक से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[srs_total_visitors]