महिलाओं के मामलों में तत्परता बरतें- अनामिका चौधरी


राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की सदस्य अनामिका चौधरी ने बृहस्पतिवार को जनपद के एक दिवसीय दौरे पर रही इस दौरान वह पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की और अधिकारियों को निर्देशित किया की महिलाओं के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से सुनवायी किया जाए और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान गुणवत्तापूर्वक किया जाए

अनामिका चौधरी स्थानीय लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में आयोजित महिला उत्पीड़न सम्बन्धी सुनवाई के दौरान संबंधित अधिकारियो से कहा कि जिले की महिला बहनों को सुरक्षित रखा जाय, महिलाओं के उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्परता से कदम उठायें जाय। हर हाल में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित किया जाय। महिलाएं भी अपने-अपने घर परिवार को देखते हुए समाज की मुख्य धारा से जुड़े और महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाय। केंद्र सरकार और यपी सरकार की महिलाओं के लिए चलायी जा रही योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिलाया जाए। महिलाओं के विकास के बिना किसी भी समाज का विकास सम्भव नही है, महिला बहनों के विकास के लिए हर सम्भव कदम उठाया जाय।

उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रोबेशन अधिकारी अमरेन्द्र पोैत्सायन पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार त्रिपाठी को निर्देशित किया और कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करते हुए महिलाओं के मान-सम्मान को बनाये रखा जाय। महिला उत्पीड़न की जानकारी होने पर तत्काल प्रभावी कदम उठायें जायं। सरकार महिला हेल्प लाईन 181 की कर्मचारी डोर-टू-डोर जाकर महिलाओं के उत्पीड़न सम्बन्धी मामलों का निस्तारण करायें, साथ ही महिलाओं को जागरूक करें, ताकि कोई भी व्यक्ति महिलाओं का शोषण न करने पाये, क्योंकि बिना जानकारी के अभाव में समाज के कुछ आसामाजिक तत्व के लोग महिलाओं को बेवजह प्रताड़ित करते हैं, इसलिए महिलाओं को सशक्त बनाने के प्रयास किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[srs_total_visitors]