जाने यूपी के इस विधायक की शादी होगी पंजाब के विधायक के साथ
उत्तर प्रदेश की रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह शादी करने जा रहे हैं अदिति सिंह की शादी पंजाब के कांग्रेसी विधायक अंगद सिंह सैनी के साथ तय हैं इसी नवंबर माह में वह विवाह के बंधन में बंधेंगी उनकी शादी की रस्म दिल्ली में अदा की जाएगी।
अदिति सिंह रायबरेली सदर पूर्व बाहुबली विधायक की बेटी हैं वह पहली बार चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंची है बता दें कि 17वीं विधानसभा में अदिति सिंह सबसे कम उम्र की सदस्य हैं 2017 के विधानसभा चुनाव में वह 90000 वोटों से जीत कर विधानसभा पहुंची थी इसके पूर्व रायबरेली सदर से इनके पिता अखिलेश सिंह कई बार विधायक रह चुके हैं उनकी गिनती बाहुबली विधायकों में होती थी अदिति सिंह यूनाइटेड स्टेट की ड्यूक यूनिवर्सिटी प्रबंधन की डिग्री हासिल की है वही राजनीति में आने से पहले वह सोशल वर्क करती थी।
रायबरेली सदर विधायक अदिति सिंह की शादी 21 नवंबर को दिल्ली में होगी वहीं उसके 2 दिन बाद 23 नवंबर को दिल्ली में रिसेप्शन होगा अंगद सिंह और अदिति सिंह ने 2017 में पहली बार विधायक बने अदिति सिंह उत्तर प्रदेश के रायबरेली सदर से और अंगद सिंह सैनी शहीद भगत सिंह नगर पंजाब से विधायक बने अंगद के पिता दिलबाग सिंह कई बार विधायक रह चुके हैं और पुराने कांग्रेसी नेता थे।