सोनभद्र में मनाई गई सुभाष चन्द्र बोस की जयंती, बीना में शामिल हुए धर्मवीर तिवारी

सोनभद्र में सोमवार को नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई. सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर बीना में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने नेता जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको याद किया।

मुख्यअतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी का बीना से पहले अनपरा में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। उसके बाद बीना कार्यक्रम में जाना हुआ। मुख्य अतिथि ने नेता जी के विशेषताओं उनके जीवन के बारे में बताया एव जरूरत मंदो की साड़ी वितरण किया।

कार्यक्रम में जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा प्रभा शंकर मिश्रा, प्रमोद शुक्ला बाबा, जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा सरजू वैश्य, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप गुप्ता, कुंदन सिंह , अशोक गुप्ता, आकाश पाण्डेय मौजूद रहें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[srs_total_visitors]