सपाइयों ने पुनः जिलाध्यक्ष बने विजय यादव का किया स्वागत

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय यादव का कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जिला पार्टी कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। विजय यादव को तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को कोटि-कोटि बधाई दी। स्वागत समारोह का संचालन निवर्तमान जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की सेवा के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने हमें जनपद सोनभद्र का पुनः जिला अध्यक्ष बनाया है। इसलिए हम समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता को यह बता देना चाहता हूं कि आप लोगों के बीच मुझे भेजा है। मैं उसे निभाने का काम करूंगा मेरे लिए समाजवादी पार्टी का एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अमूल्य है। आप के हर सुख दुःख में मैं आप के साथ हूँ श्री यादव ने कहा कि स्नातक एमएलसी एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण लग जाएं और हर एक से संपर्क कर सपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान कराने का काम करें जनपद सोनभद्र की समस्याओं को सुनने के लिए हम हमेशा तैयार हैं।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक रमेश दुबे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने तीसरी बार विजय यादव को जिला अध्यक्ष के रूप में हम लोगो को दिया है जिसके लिए कोटि कोटि बधाई। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे रविन्द्र बहादुर सिंह राम निहोर यादव मोहम्मद सईद कुरेशी महफूज आलम खाँ रमेश वर्मा अनिल यादव समेत अन्य लोग मौजुद रहें।