कार्यकर्ता संगम में जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं व बूथ अध्यक्षों को किया गया सम्मानित

सोंनभद्र। समूचा विपक्ष नागरिकता संशोधन एक्ट के मुद्दे पर देश के लोगों को गुमराह कर रहा है। जिसके चलते देश मे अराजकता व भय का माहौल बना दिया गया है। देश की सम्पत्ति का नुकसान किया जा रहा है। जबकि सच्चाई यह है कि यह नागरिकता संशोधन एक्ट देश व समाज को मजबूती प्रदान करेगा। उक्त उदगार सोमवार को सदर विधायक भूपेश चैबे द्वारा जनपद मुख्यालय स्थित होटल सवेरा के परिसर में आयोजित कार्यकर्ता संगम कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संग़ठन महामंत्री सुनील बंसल ने कहीं। कार्यकर्ता संगम को सम्बोधित करते हुए श्री बंसल ने कहा कि आखिर विपक्ष चाहता क्या है। देश या जहां कहीं भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है उसे जनता ने चुनाव के दौरान मत देकर सत्ता सौपी हैं। जबरिया सत्ता हासिल नहीं की है। विपक्ष को यदि भारतीय जनता पार्टी से बैर है तो वह विरोध करे लेकिन देश को अराजकता की आग में न झोकें। कुछ लोग आतंकवादियों तक का समर्थन करते हैं वह भी अपने को देश भक्त व राष्ट्र भक्त कह रहे हैं। विपक्ष के वे लोग जो देश में आग लगवा रहे हैं वह भी अपने आप को देश का शुभ चिंतक बता रहे हैं। नागरिकता संशोधन एक्ट की एक लाईन न पढ़ने वाले भी विरोध कर रहे हैं। इस एक्ट में कहीं भी यह उल्लेख नहीं हैं कि यहां पुश्त दर पुश्त से रह रहे किसी भी जाति, धर्म या सम्प्रदाय के किसी व्यक्ति को यहां से निकाला जाएगा या भगाया जाएगा। विपक्ष भ्रम फैला कर देश को बांटने का काम कर रहा है। उन्होने कहा की स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला अवसर है जब देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो एक तरफ हाथ मंे झाडू लेकर सफाई अभियान चलाते हैं तो दूसरी तरफ फावड़ा चलाकर पसीना बहाते है। पूरी दुनिया में हिन्दुस्तान का सम्मान मोदी जी नेतृत्व में बड़ा है। जहां दुनिया का हर देश हिन्दुस्तान के साथ अच्छे सम्बन्ध रखना चाहता है।
उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री डा0 सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि कुछ लोग जिनका उद्देश्य ही देश को अराजकता की आग में झोंक कर राज करना रहा है वह भी इस नागरिकता बिल को देश तोड़ने वाला बता रहे हैं। जिन्होंने आजादी मिलते ही देश को धर्म के नाम पर बांट दिया वह भी आज भाजपा पर साम्प्रदायिकता का आरोप लगाता है। यह कितना हास्यास्पद है। केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी के नेतृत्व में जो कार्य हो रहा है वह विपक्ष की जमीन को दरका दिया है। उनके लिए कोई मुद्दा नहीं बचा तो नागरिकता विल पर देश को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का यह दायित्व है कि वह इस मुद्दे पर घर घर जाकर जन जागरुकता अभियान चलाकर लोंगो को जागरूक करे। उन्हें इस बिल के बारे में सही जानकारी दें।
भारतीय जनता पार्टी काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव ने विपक्ष पर देश में इस मुद्दे पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया। सदर विधायक भूपेश चैबे ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया की वह नागरिकता बिल पर विपक्ष की साजिश को कामयाब न होने दें। उन्होंने मोदी के मन की बात माह के अंतिम रविवार को अवश्य सुनने का भी लोगों से अनुरोध किया। साथ ही यह कहा कि आज मोदी की सरकार ने जो कानून पास किया है वह विपक्ष की राजनीति को तोड़ दिया है जिसके चलते विपक्ष देश में अराजगता पैदा कर रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी अराजकता फैलाने वालों को दंडित कर रहे हैं तो भगवा पर सवाल खड़ा किया जा रहा है।
इस मौके पर जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांसद पकौड़ी लाल कोल पूर्व एम एल सी जय प्रकाश चतुर्वेदी, ओबरा विधायक संजय गौंड घोरावल विधायक अनिल मौर्य समेत तमाम लोंगों ने सम्बोधित किया। इस दौरान जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। उन्हें मोदी के मन की बात सुनने के लिए रेडियों का भी वितरण किया गया। जिलाध्यक्ष अजित चैबे ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन आलोक सिंह ने किया। इस मौके पर बदलापुर के विधायक रमेश मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष मनीष क्षेत्रीय उपाध्यक्ष काशी प्रान्त रमेश मिश्र जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, पूर्व विधायक तीरथ राज पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र, नगर पालिका परिषर के अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार जयसवाल, धर्मवीर तिवारी, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।